Friday, November 6, 2009

सभ्यता किसमे है?????????

सभ्यता क्या है? सभ्य कौन है? ये दो सवाल ऐसे हैं जो गाहे-बगाहे मेरे दिमाग की परतों को कुरेदते रहते हैं। आज सोचा इसका कोई निष्कर्ष निकाल ही लिया जाए। सभ्यतानता और सभ्य व्यक्ति के गुणों को अगर सरसरी निगाह से देखा जाए तो हम ये ही पाते हैं की जो व्यक्ति अच्छे कपड़े पेहेनता है, अच्छी गाड़ियों में घूमता है, अंग्रेज़ी में बात करता है, restaurants में जाकर pizza या burger खाता है; वो ही सभ्य होता है। आजकल के बहुत से युवाओं की मानसिकता ही बन गई है, जो अंग्रेज़ी नही बोलता वो असभ्य है, और वो क्या कहते हैं अंग्रेज़ी में हाँ L S है अर्थात LOW SOCIETY है और उसे कुछ नही आता है। मेरे साथ एक लड़का है। किसी गाँव से आया है यहाँ पढने। इंग्लिश तो अच्छी नही है उसकी और न ही वो मेहेंगे JEANS पेहेनता है। बस साधारण सा pant और shirt ये ही उसका पहनावा है, गाड़ी है नही तो cycle पर ही आता जाता है, मेहेंगे googles लगाये कभी देखा नही उसको मैंने और knife-fork से खाना तो आता ही नही उसे...... लेकिन हाँ जब भी उसके पापा का फ़ोन आता है, उसके पहले शब्द ये ही होते हैं "प्रणाम पिताजी"। अब आप बताइए सभ्य कौन है? और सभ्यता किसमे है?

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.